Madhya Pradesh News भाजपा पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस हुई संपन्न, भाजपा प्रदेश महामंत्री हरिशंकर हुए शामिल।
भाजपा पार्टी की सरकार जनता के हितों का ध्यान रखते हुए अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंच सके इसके लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य में जुटी हुई है - हरिशंकर खटीक

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
टीकमगढ़ : भाजपा सरकार गरीबों को विकास की मुख्यधारा में लाने हेतु पूर्ण संकल्पित होकर कार्य कर रही है – अमित नुना भारतीय जनता पार्टी की जिला प्रेस कॉन्फ्रेंस आज स्थानीय सर्किट हाउस में संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि आज स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक व भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब- वंचित – दलित की जन हितेषी सरकार है, इनके कल्याण के लिए भाजपा सरकार में सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही है, और धरातल पर इन योजनाओं का लाभ सीधे तौर पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है। भाजपा पार्टी की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए पूर्ण संकल्पित होकर कार्य कर रही है। वहीं मुख्य रूप से पधारे भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने भाजपा पार्टी की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया भाजपा पार्टी की लाडली बहना योजनाओं से सवा करोड़ से अधिक महिलाएं प्रतिमाह ₹1000 की राशि प्राप्त कर इस योजना का लाभ उठा रही है, और जो महिलाएं इस योजना से वंचित रह गई है उनके लिए फिर से पोर्टल खोला जाएगा, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज की पुर जोर से जिले के लिए मांग रखी है, जल्द ही टीकमगढ़ जिले को मेडिकल कॉलेज मिलेगा, और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होगी। अधिमान पत्रकारों के लिए भी मध्य प्रदेश सरकार उन्हें राहत देने के लिए योजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि को भी बढ़ाकर ₹6000 कर दिया गया है, जिससे किसानभाई अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठा रहे है।
उन्होंने बताया कि कमलनाथ सरकार धोखाधड़ी की सरकार थी इसलिए जनता के साथ केवल धोखा किया, 10 दिन में 2 लाख तक का किसान कर्ज माफी का वादा किया लेकिन असल में वह वादा झूठा था, युवाओं को 4 हजार महीना बेरोजगारी भत्ते का झांसा दिया, गेहूं पर बोनस ,फसल बीमा, किसान समृद्धि निधि को भी इनकार किया, सड़क ,सिंचाई, नाली ,खरजे के सारे काम रोके, गरीबों का सहारा बनी संबल योजना को तहस-नहस किया, गरीबों के लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के ढाई लाख आवास लौटाए, मेधावी छात्र योजना के स्मार्टफोन ,लैपटॉप सब बंद कर दिए, विकास किया तो सिर्फ अपने घर का, पंचायतों के विकास का पैसा रोक दिया, भारिया, सहरिया, बैगा श्रमिकों के हजार रुपए महीने भी डकार लिए और तो और पंचायतों में गौशाला के नाम पर झूठ बोला। उन्होंने कांग्रेस के घोटाले गिनाते हुए बताया कि 1987 में बोफोर्स तोप घोटाला 960 करोड़, 1992 में शेयर घोटाला 5000 करोड़, 1998 में टीक पौध धोटाला 8,000 करोड़, 2008 में सत्यम घोटाला 8,000 करोड़, 2010 में आदर्श घर घोटाला 900 करोड़, 2011 में कॉमनवेल्थ घोटाला 70,000 करोड़ ऐसे घोटाले सैकड़ों है जो कांग्रेस सरकार में हुए और जिसमें कांग्रेस के नेताओं की मिलीभगत थी। उन्होंने बताया कि जिले में लाडली लक्ष्मी योजना के कुल हितग्राहियों की संख्या 70,208, लाडली बहना योजना के हितग्राहियों की संख्या 202383, आवंटित राशि 19.09 करोड़ थी। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना जिसमें कुल लाभान्वित हितग्राही 157583 व 158968 थे, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 203.59 व 1076.62 किलोमीटर लंबाई की थी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कुल लाभांवित हितग्राहियों की संख्या 53381 है, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में कुल लाभांवित हितग्राहियों की संख्या 15598 व कुल वितरित राशि 263 करोड़ रुपए है। खाद्यान पात्रता पर्ची में कुल लाभान्वित परिवार 212254 व कुल लाभान्वित हितग्राही 869085 है। उन्होंने बताया कि जिले में विकासखंड स्तर पर सीएम राइस स्कूलों की संख्या 4 है और रोजगार मेलों से हित लाभ प्राप्त लाभार्थियों की संख्या 2971 है, कुल आयुष्मान कार्ड की संख्या 47 5709 है योजना अंतर्गत कुल उपचार की संख्या 20 286 व स्वीकृत राशि 35.94 करोड़ है। किसान ब्याज माफी की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 11004 किसानों की 14.78 करोड़ में राशि है। कुलमुनि जल जीवन मिशन


Subscribe to my channel