IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News 10 फीट खाई में गिरी बारात से भरी बस, एक की मौत

छतरपुर. लवकुशनगर थाना क्षेत्र के रेखा सुमेडी गांव लौट रही बारात से

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

यात्रियों का कहना बाइक को बचाने के चक्कर में हुई घटना खबर आई है थाना महराजपुर थाना महाराजपुर थाना क्षेत्र के पास पुर तिराहा पर बाइक को बचाने के दौरान 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में एक बाराती की मौत हो गई। वहीं 8 घायल हो गए। वहीं बस में फंसे लोगों को निकालने के दौरान दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लवकुशनगर थाना क्षेत्र के रेखा सुमेडी गांव निवासी बंशकार समाज बारात विगत दिवस पिड़पा कलानी गांव आई थी। जहां पर शादी के बाद शनिवार को विदाई करा कर बस क्रमांक एमपी 35 जी 0154 से बारात वापस अपने गांव लौट रही थी। दोपहर करीब 2.30 बजे बस जैसे ही महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुर तिराहा पर पहुंची तभी सामने आई बाइक को बचाने के दौरान बस में क्षमता से अधिक बाराती होने से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिससे बारातियों में चीख पुकार मच गई।लोग कांच और खिड़कियों को तोड़कर बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी मौके पर पहुचे लोगों को बाहर निकाला गया। इस घटना में बस सवार मृतक महेश्वरी बसोर निवासी गुरमहिरिया की मौत हो गई, जबकि राकेश बसोर (40) राजेश कुमार (28), अशोक (23) निवासी जियोराहा, दीनदयाल (42) भवानीदीन (37), अतुल (10) मिजाजी (50), शिवम (5) सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिसमें एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए महाराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस प्रकार स्थानीय लोगों ने मदद की वही यात्रीयों ने का आरोप बस चालक पर शराब के नसें के होने के चलते घटना होना बताई जा रही उक्त घटना का प्रमुख्य बाइको बचाने का समाने आया है । फिलहाल हुई घटना को लेकर क्या बस मे सवार यात्री वही अधिकारी आप भी सुनिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button