IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कलेक्टर ने सभी से सद्भावना एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील की

ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ : कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी तथा एसपी श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी त्यौहार, ईद-उल-अजहा 29 जून 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका टीकमगढ़ अध्यक्ष श्री अब्दुल गफ्फार मलिक, अपर कलेक्टर श्री पीएस चौहान, एएसपी श्री सीताराम ससत्या, एसडीएम टीकमगढ़ श्री सीपी पटेल, एसडीएम बल्देवगढ़ श्री सौरभ मिश्रा, एसडीएम जतारा डॉ. अभिजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय दुबे, डीएसपी सुश्री प्रिया सिंधी सहित संबंधित पुलिस अधिकारी, पार्षदगण, समाज के गणमान्यजन तथा समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने सभी से सद्भावना एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने ईद-उल-अजहा पर्व के दौरान साफ-सफाई तथा आवश्यक व्यवस्था के संबंध में सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होंने जिलेवासियों से पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं परम्परा के अनुरूप मनाने की अपील करते हुए त्यौहारों की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने कहा कि सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया जाये। प्रशासन और पुलिस शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि आम जन के सहयोग से पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। बैठक में उपस्थित जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे, जिसके संबंध में व्यावहारिक कार्यवाही करने की बात कही गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button