गुजरातब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

Gujarat News गांधीनगर सगदलपुर ग्राम पंचायत का प्रशासन खाई मै

सगदलपुर ग्राम पंचायत का सरपंच कौन है?

रिपोर्टर बारोट नागजी गांधीनगर गुजरात 

कौन हैं सगदलपुर ग्राम पंचायत सरपंच? प्राप्त माहीती के अनुसार गुजरात गांधीनगर जिले के देहगाम तहसील के सगदलपुर गांव का विकास खाई में जाता नज़र आ रहा है।

सरपंच के पति श्री द्वारा मा अंबे के एक छोटे से मंदिर के निर्माण को भी रोक दिया गया। वर्तमान स्थिति में अमर कुंज व आवकार सोसायटी में स्टेट लाइट बिल ₹ 32111 बकाया होनेके कारण रखियाल जी,ई,बी द्वारा लाइट काटी दी गई। वहीं चोरी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सगदलपुर गांव की स्टेट लाइट काटने की तैयारी रखियाल जी,ई, बी,कर रही है। क्योंकि सगदलपुर ग्राम पंचायत द्वारा कुल 76072 रुपये के स्टेट लाइट बिल का भुगतान नहीं किया गया है।

हैरानी की बात यह है कि सगदलपुर गांव की आबादी 3000 हजार होने के बावजूद भी यहां दाह संस्कार की जगह नहीं है।ईस गांव मे अगर किसी की मौत होती है तो उसका अंतिम संस्कार पास के गांव में किया जाता है, जबकि ग्राम पंचायत के अंदर ओर मारवाड़ी वसावत स्कूल के सामने शराब की प्लास्टिक थेलिया के ढेर नजर आ रहे हैं.

इससे विद्यालय के छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता दिख रहा है। खुले में शराब की बिक्री से ये सब सवाल क्यों उठ रहे हैं लोग खुले में शराब पीते नजर आ रहे हैं,क्योंकि गांव में एक महिला सरपंच होने के बावजूद सरपंच के पति शासन चला रहे हैं ग्रामीण यह भी कह रहे हैं कि पता नहीं गांव में सरपंच कौन है ग्रामीण जल्द ही सरपंच के पति शासन चला रहे हैं उसकी जानकारी कलेक्टर साहब श्री को देंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button