ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News कहासुनी को लेकर युवक पर फायरिंग

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

चौमहला  कस्बे के बिलावली रोड पर मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायल युवक बयान देने की स्थिति नहीं होने के कारण घटना का कारण पता नही चल सका। उप पुलिस अधीक्षक बृजमोहन मीणा ने बताया कि चौमहला कस्बे के बरावली रोड पर मंगलवार दोपहर बंटी राठौर पुत्र मांगीलाल उम्र 23 चौमहला व जीतू पुत्र बाबूलाल उम्र 25 वर्ष कही बैठ कर शराब पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर बंटी मेहर ने जीतू राठौर को थप्पड़ मार दिया इस पर जीतू राठौर ने पिस्टल से फायर कर फरार हो गया। जिससे बंटी राठौर लड़खड़ाता हुआ बरावली रोड पर आ गिर गया जिससे ग्रामीणों की मदद से सीएचसी चौमहला ले जाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन मीणा और थानाधिका राधेश्याम चौधरी मय जप्ते के सीएचसी पहुचे तथा नाकाबंदी कर आरोपी की शुरू की जिसमें उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पहले से दोनों का आपराधिक रिकार्ड है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button