ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News चौमू में हुवा भाजपा द्वारा जनाक्रोश सभा का आयोजन

2023 के चुनावों में जनता कांग्रेस से ब्याज सहित हिसाब लेने के लिए तैयार बैठी है-अर्जुन राम मेघवाल

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

 बारिश के ख़लल के बावजूद पांडाल में डटे रहें हज़ारों लोग, बारिश के बीच में भीगते हुए लगाते रहे वीर हनुमान जी और भारत माता के जयकारे

कार्यक्रम में केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पुनिया, सांसद बालकनाथ, सुमेधानंद सरस्वती ने किया जनसभा को संबोधित

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों और जनता का विधायक रामलाल शर्मा ने जताया आभार

चौमू : भारतीय जनता पार्टी नगर एवं देहात कार्यकर्ताओं द्वारा आज जन आक्रोश सभा का आयोजन बस स्टैंड चौमूँ में किया गया। जन आक्रोश सभा में बारिश के ख़लल के बावजूद हज़ारो की संख्या में पहुँचे कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश से वीर हनुमान जी और भारत माता के जयकारो से पांडाल गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय क़ानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कार्यक्रम के शुरुआत में पहुँचकर जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता आने वाले चुनावों में कांग्रेस को उखाड़ फेकने का काम करेगी। मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का पंजाब के जलंधर कार्यक्रम होने के कारण जल्दी जाना पड़ा। इसके बाद कार्यक्रम में बारिश ने ख़लल डाला परंतु भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ सभा का समा बांधे रखा। विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पुनिया ने कहा कि जब जब भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई हुई, कांग्रेस पार्टी हारी है और जनता जीती है; आज चौमूं की इस जन आक्रोश सभा से प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता, नौजवान और किसान भाइयों को शंखनाद करना है और कांग्रेस पार्टी को राजस्थान से परमानेंट डिलीट करना है। किसानों से संपूर्ण कर्ज़ माफ़ी का वादा कर की गई वादाखिलाफी, युवाओं के साथ बेरोज़गारी भत्ते का झूठा वादा, पेपर लीक, संविदाकर्मियों को नियमितिकरण का झूठा वादा, मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की बढ़ती घटनाएँ, लम्पी वायरस से कृषकों की गो माता की मृत्यु का मुआवज़ा आदि से आज पर देश की जनता दुखी और परेशान है। जनता इसे नकारा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का कमल खिलाने का काम करेगी। अलवर सांसद बालकनाथ और सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नौ वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज देश का नाम ऊँचा हुआ है और देश आतंकवाद से मुक्त हुआ है।

\शाहपुरा पूर्व विधायक राव राजेन्द्र सिंह ने जन सभा को संबोधित किया। वीर हनुमान जी के जयकारे के साथ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि आज चौमूं की जनता ने बारिश के अंदर रुककर यह दिखा दिया कि अब चाहे कुछ भी हो प्रदेश की इस नकारा और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम सब संकल्पित हैं, उन्होने जनता का आभार जताते हुए कहा कि आज हमारे यह आक्रोश का उद्देश्य ये है कि किसानों के साथ कर्ज़ माफ़ी का झूठा वादा, युवाओं के साथ बेरोज़गारी भत्ते का वादा, पेपर लीक, बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएँ, अनुसूचित जाति जनजाति पर बढ़ते अत्याचार, नगर पालिका चौमूं में पेयजल पाइप लाइन में घोटाला, घटिया सड़क निर्माण, तिरंगा लाइट में 50 लाख का घोटाला, LED लाइट में घोटाला, अवैध निर्माण के लिए लाखों रुपया की वसूली, बिना क़ानूनी प्रक्रिया अपनाएं NOC के बदले लाखों रुपया की वसूली, सरकारी कर्मचारियों की स्थानांतरण में लाखों रुपये की लूट, भीषण पेयजल से जूझते चौमूँ विधानसभा वासी, मेट्रो का वादा अधूरा, वीर हनुमान जी का बंद पड़ा रोपवे, सीवरेज लाइन की समस्या से जूझता चौमूं, टूटी सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएँ आदि मुद्दों को लेकर हमारा ये जनाक्रोश है। उन्होने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन, तुष्टिकरण की नीति, जर्जर क़ानून व्यवस्था, बिसलपुर पेयजल योजना, मेट्रो का अधूरा वादा आदि समस्याओं से आज जनता दुखी और परेशान है आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की इस गूँगी बहरी सरकार को उखाड फेंकने का संकल्प लेना है। इस कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने विधायक रामलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौक़े पर जयपुर जिला देहात उतर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, प्रधान रामस्वरूप यादव, उपप्रधान कमला देवी, जय प्रकाश चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, बासा देहात मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, देहात मंडल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष साधुराम गुर्जर सहित ज़िला पदाधिकारी, भाजपा पदाधिकारी सरपंच गण, पार्षदगण, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, भाजपा महिला मोर्चा सहित हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button