ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की कार्यवाही- नाटास की काटली नदी की भूमि से 150 साल पुराना अतिक्रमण हटाया भारी संख्या में पुलिस जाप्ता रहा तैनात।

रिपोर्टर गोपाल सिंह जयपुर राजस्थान

बड़ागांव  नाटास में हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को काटली नदी की भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया गुढागौड़जी तहसीलदार महीपाल सिंह राजावत के नेतृत्व में शुरू की गई।सुबह 10 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे,तो प्रशासन की टीम को देखकर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।काटली नदी की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए 6 जेसीबी मशीन की सहायता से कच्चे -पक्के मकान तोड़े गए।प्रशासन की ओर से नदी की भूमि में 102 अतिक्रमण माने गए।पुलिस प्रशासन ने कच्चे -पक्के 20 मकानों से अतिक्रमण हटाया गया।कार्रवाई में जेसीबी मशीन की सहायता से नदी की भूमि से खेत बाड़ – झाड़, कच्चे-पक्के समेत कई स्थानों से अतिक्रमण उल्लेखनीय हैं कि जनहित याचिकार्ता सुमित्रा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।उसके बाद हाईकोर्ट ने नाटास में काटली नदी की भूमि से अतिक्रमण हटाने आदेश जारी किए गए। ऐसा कहते हैं अधिकारी हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए अतिक्रमण हटाया गया महिपाल सिंह राजावत तहसीलदार गुढ़ा गौडजी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button