ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को बल्लभगढ़ महिला पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

फरीदाबाद  डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी इंदुबाला व उनकी टीम ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जयप्रकाश(26) है जो बल्लभगढ़ एरिया में रहता है। महिला थाना बल्लभगढ़ में पीड़ित लड़की के पिता ने अपनी शिकायत ने बताया कि उनके छः बच्चे हैं और दूसरे नंबर की लड़की जो 14 वर्ष की है और दसवीं कक्षा में पढ़ती है वह स्कूल की छुट्टियों में दस दिन पहले अपनी बुआ के पास बल्लभगढ़ आई थी। 18 जून को दोपहर जब उसकी बेटी छत पर सुखाए हुए कपड़े उतारने गई थी तो कुछ कपड़े नीचे गली में गिर गए थे जिसे उठाने के लिए वह गली में गई थी तो पड़ोस में रहने वाला आरोपी जयप्रकाश उसे धक्के से पास के मकान में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मेडिकल करवाने के पश्चात उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button