ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News लाखनपुर में जलदाय विभाग के अधिकारीयो ने किया हर घर जल योजना का भौतिक सत्यापन

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सवाई माधोपुर जिले उपखण्ड बोंली के ग्राम पंचायत लाखनपुर में हर घर नल योजना के तहत ग्राम लाखनपुर में पीने के पानी के के लिए हर घर नल योजना के कनेक्शन हुए है।लेकिन आज तक भी कहि घरो में बिल्कुल भी पानी नही आया है बार बार ठेकेदार को कहने के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मापदण्डों के अनुसार पाइप लाइन नही डाली गई है।जिससे पानी की आपूर्ति नही हो रही है। जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे है ।ठेकेदार ने जहा पाइप लाइन डाली थी वहां जो सी सी की है उसमें में घटिया माल का उपयोग किया है जो जगह जगह से उखलती है कई जगह सी सी नही की गई है।कई जगह कचरा पड़ा हुआ है।।रविवार को जलदाय विभाग के अधिकारी ,ठेकेदार व सरपंच मोखे पर पहुचे ओर पानी की पाइपलाइन चालू करवाकर निरीक्षण किया तो कही जगह पानी की आपूर्ति नही हुई। AEN युधिष्ठर मीना, JEN मनोज मीना, ठेकेदार हरि सिंह मीणा,सरपंच सियाराम मीना, मोखे पर उपस्थित हुए।AEN युधिष्ठर मीना ने ठेकेदार से कहा कि जहा जहा पानी नही पहुच रहा वहां पर लाइन को जांच कर पानी पहुचाया जावे।जिससे सभी को पेयजल उपलब्ध हो सके।सरपंच सियाराम मीना ने कहा कि सभी ग्रामीणों को पानी व्यर्थ नही करना चाहिए। आवश्यकता पूर्ण होने पर पानी को बंद कर दे जिससे सभी के पानी पहुच सके।जल ही जीवन है।इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।पानी का सदुपयोग करना करना हम सब की जिम्मेदारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button