ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News भाजपा किसान मोर्चा का जिला स्तरीय लाभार्थि सम्मेलन बाटोदा संम्पन

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय लाभार्थी किसान सम्मेलन बाटोदा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुआ। सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी ने कहा कि आजादी के पीछले पीच्हतर वर्षों बाद किसान का सम्मान ,गरीब का सम्मान नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।जो इस देश में सम्मान निधि देकर एक मील का पत्थर साबित किया। उन्होंने समस्त किसानों को आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में खड़े रहना है।

जिला स्तरीय लाभार्थी किसान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री रामवतार मीना ने कहा कि कांग्रेस राज में राजस्थान में फैले भ्रष्टाचार,रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी, माफिया राज,अनुसूचित जाति जनजाति पर अत्याचार, महिला व अत्याचार पर प्रहार करते हुए कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और लाभार्थी किसानों से मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राजस्थान में 77 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की तेरहवीं किस्त के रूप में पैसा मिल चुका है। फसल बीमा, एमएसपी डेढ़ गुना, एफपीओ, सोयल हेल्थ कार्ड, शौचालय, पीएम आवास, आयुष्मान योजना के बखान करते हुए जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। किसानों को 20 जून को बौली में फल सब्जी मंडी की स्थाई मांग व किसानों -मजदूरों की मांगों को लेकर आयौजित होने वाली विशाल किसान मजदूर महासभा में आने का न्योता भी दिया। सभी उपस्थित लोगों ने हाथ खड़े कर आने का विश्वास दिया। इस अवसर पर जिले के 17 मंडलों से आये हुए 230 किसानों को भाजपा का दुपट्टा व श्रीफल वेट कर सम्मानित किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button