Bihar News जहानाबाद मानस बिधालय जेईई एडवांस में छात्रों का जलवा रहा कायम

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि उन्हे दिन के 24 घंटे कम पड़ते हैं। कई दफा आप सोचते हैं कि काश दिन में कुछ घंटे और जुड़ जाते। मेरी सोच थोड़ी अलग है। मुझे लगता है कि 24 घंटे पर्याप्त वक्त है। दिक्कत केवल समय को व्यवस्थित करने की है। इतने समय में आप आसानी से खेल सकते हैं, पढ़ सकते हैं, आराम कर सकते हैं और सामाजिकता का भी निर्वहन कर सकते है। सिर्फ समय की इज्जत कीजिए उसे बर्बाद नही होने दीजिए। उक्त बातें मानस ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर नवल किशोर ने जेईई एडवांस में चयनित दो बच्चों, उनके अभिभावक एवम शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा। गौरतलब है कि चयनित दोनों छात्र की पृष्ठभूमि साधारण ही है। दोनो के अभिभावक साधारण किसान हैं। दोनो छात्र शुरु से ही मेधावी रहे हैं इसी कारण इनको एनटीएसई द्वारा हर वर्ष छात्रवृति भी मिलता है और साथ ही दोनो इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में भी चयनित हैं। निदेशक अभिषेक आनंद ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों के संबोधन में बताया कि यह काबिले तारीफ़ है कि पिछले वर्ष हमारे संस्थान से चार छात्रों ने जेईई एडवांस क्रैक किया था उस जुनून को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी दो छात्रों का चयन होना निश्चित रूप से विद्यालय के लिए गौरव की बात है। छात्रगण ताउम्र ये बातें अपने जेहन में रखेंगे। जीवन में कुछ मूल्य,एक आदर्श जरूर होना चाहिए। यही जिंदगी को दिशा देते हैं और आखिर तक साथ नही छोड़ते है। प्राचार्य अजय कुमार ने उपस्थित छात्रों का हौसलाफजाई करते हुए आगे उनके तरक्की और उन्नति की शुभकामनाएं प्रदान की और कहा कि समय की खूबसूरती ही यह है कि वह हमेशा ही अच्छा होता है। अन्य उपस्थित शिक्षकागण में राजीव नयन, रामजी कुमार, प्रभात रंजन, लवकुश कुमार, श्री राम शर्मा, शशि कुमार, नागेन्द्र कुमार एवम अन्य ने इन छात्रों को सहृदय आशीर्वाद देते हुए इनके लिए मंगल कामना की एवम कहा कि ये जिले का गौरव हैं।
Subscribe to my channel