Bihar News स्वास्थ अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा जिलाधिकारी के आदेश (स्वास्थ चंपारण) को नज़रंदाज करते हुए एक नहीं दर्जनों एंबुलेंस मृत अवस्था में उक्त अस्पताल कैंपस में सडगल रहे हैं

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार
बिहार सरकार के समान्नीय मुख्यमन्त्री श्री नितिश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा जनहित में प्रदत तथा पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी के अथक प्रयास से मिली दर्जनों एंबुलेंस रखरखाओ के उचित अभाव में, पानी फेरते हुए सदर अस्पताल मोतिहारी के पूर्व तथा वर्तमान अस्पताल अधिक्षक सबंधित स्वास्थ अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा जिलाधिकारी के आदेश (स्वास्थ चंपारण) को नज़रंदाज करते हुए एक नहीं दर्जनों एंबुलेंस मृत अवस्था में उक्त अस्पताल कैंपस में सडगल रहे हैं जो आम जनता के परिश्रम की कमाई के टैक्स से बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करवाया गया था अस्वस्थ गरीब परिवार स्वस्थ हो जाने की आशा लेकर भाड़े की वाहन द्वारा मरीजों को लेकर उक्त अस्पताल आते हैं कुछ तो सविधा के अभाव में अपने घर पर दम तोड़ देते हैं
कुछ रास्ते में कुछ तथा कुछ अस्पताल आकर, जब मरीज को उक्त अस्पताल द्वारा दूसरे अस्पताल रेफर किया जाता है तो गैर सरकारी एंबुलेंस जो उक्त अस्पताल के बाहर दिन रात मरीज की सेवा में खड़े मिले जाएंगे जो किराया लेकर तत्परता से रेफर किये गए अस्पताल पहुँचते हैं क्योंकि सरकारी एंबुलेंस सिमित है जो (ऊंट के मूह में जीरा) का काम करता है वर्तमान अस्पताल अधिकक्ष संबंधित अधिकारी कर्मचारी को चाहिए की स्वास्थ हित को ध्यान देते हुए खराब परी अंबुलेंसों की मरम्मत या नये एंबुलेंस की उपलभ्धता सुनिश्चित की जाए ताकि गरीब तथा असहाए मरीज दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर न हों, “स्वास्थ ही जीवन है”।
Subscribe to my channel