बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News पान समाज के लोग संगठन मजबूती को लेकर किया बैठक का आयोजन

रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार

हायाघाट :  प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर कॉलेज के समीप पान जाति का बैठक रंजीत प्रसाद दास की अध्यक्षता में आयोजत किया गया । जिसका मंच संचालन जय किशोर दास ने किया । बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में बहादुरपुर प्रखंड के 7/2 के जिला परिषद सदस्य सुजाता कुमारी एवं अतिथि के रूप में सिधौली पंचायत के मुखिया नागेश्वर दास एवं रानीपुर पंचायत के मुखिया राजकुमार दास मौजूद थे इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य सुजाता कुमारी ने कहा पान जाति को एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय देखकर समाज को अधिकार के लिए काम करना पड़ेगा वही नागेश्वर दास ने कहा पान जाति के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा आगे बढ़ना होगा जिससे अपने समाज का समुचित विकास हो सके उन्होंने कहा पहले शिक्षित बने संगठित रहें और संघर्ष करें वही रानीपुर पंचायत के मुखिया राजकुमार दास ने कहा हम पान जाति पूरे बिहार में 80 लाख की आबादी में है हम समाज एकजुट होकर अपने अधिकार को लेकर सरकार के कानों तक आवाज को पहुंचाएंगे उन्होंने कहा हम अभी समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के आनंदपुर कॉलेज के समीप बैठक कर रहे हैं समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र आरक्षित है और हम पान जाति अनुसूचित जाति से आते हैं इसलिए हम लोगों को समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई करनी चाहिए । बैठक के अंत मे
सर्वसम्मति से हायाघाट प्रखंड के मनोरथा गांव निवासी रंजीत प्रसाद दास को हायाघाट प्रखंड से पान जाति के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया वहीं उपाध्यक्ष पद पर जय किशोर दास व सचिव पद के लिए शंकर दास को चयन किया गया । चयनित चयनित प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद दास ने प्रखंड अध्यक्ष पद पर चयनित होने पर अपने सभी पान जाति के समाज को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं अपने 5 समाज के लिए तन मन धन से खड़ा रहूंगा उन्होंने कहा हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में तीस हजार पान समाज जाति के मतदाता है अगर हम चाहेंगे तो अपने अधिकार के लिए लड़ सकते हैं । इस कार्यक्रम में पूर्व सरपंच राजाराम दास ,जीतू दास ,रंजीत कुमार दास, राजा कुमार दास, रामचंद्र दास सहित सैकड़ों की संख्या में पान समाज के लोग मौजूद थे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button