ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News शिक्षक ने की छेड़छाड़, नाबालिग छात्रा के साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

उन्हैल   थाना क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ माह पूर्व स्कूल में अंक तालिका लेने पहुंची एक नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत व छेड़छाड़ का आरोप लगा । थानाधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को बालिका ने अपने पिता के साथ थाने में उपस्थित होकर अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी ने बताया कि बालिका छेड़छाड़ की घटना के बाद से ही सहमी हुई थी। परिजनों के पूछने पर बालिका ने शिक्षक की काली करतूतों के बारे में बताया। थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक अजहरूद्दीन ने 6 मई को अंक तालिका लेने पहुंची बालिका के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया एवं इसकी जांच गंगधार पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन मीणा करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button