Bihar News जहानाबाद में संपत्ति विवाद में सौतेले बेटे ने अपनी मां का रेता गला, गंभीर स्थिति में पटना पीएमसीएच किया गया रेफर।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक ने अपनी सौतेली मां का गला रेत दिया। पूरा फार्मूला जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मुगल बिगहा गांव का है। महिला सबीता देवी की बेटी आरती कुमारी ने बताया कि संपत्ति का बंटवारा पहले ही हो चुका है इसके बावजूद सौतेला भाई अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम देता है। आज मां के साथ मारपीट के बाद उसका गला काट रहा था तभी आरती पहुंच गई उसके साथ भी आरोपी ने जोर जबरदस्ती की हालांकि वह किसी तरह बचने में कामयाब रही। गंभीर रूप से घायल महिला को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। मामले की जानकारी काको थाने की पुलिस को भी दी गई है। सूचना के बाद का को थानाध्यक्ष दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
Subscribe to my channel