Bihar News जहानाबाद में जमीन कारोबारी विपिन शर्मा की हत्या मामले में पुलिस की कार्र्वाई जारी, आरोपी लव शर्मा के घर में की गई कुर्की जब्ती की कार्रवाई।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद शहर के शक्तिनगर मोहल्ले में लव शर्मा के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। एसडीओ द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट के देखरेख में टाउन थाने की पुलिस लव शर्मा के घर पहुंची। बता दें कि जहानाबाद के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस की चौकसी को धत्ता बता बाइक सवार हमलावरों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पहचान हुलासगंज थाना क्षेत्र के बौरी निवासी मुंद्रिका सिंह के पुत्र के विपिन शर्मा के रूप में हुई थी। विपिन शक्ति नगर मोहल्ले में ही परिवार के साथ अपने मकान में रहते थे।अपराधियों ने उन्हें घर के समीप ही घेरकर ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारी थी, जिसमें चार गोली सिर और सीने में लगी थी। बाइक सवार दो हमलावरों ने 28 अगस्त 22 को शाम आठ बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया था। एक हमलावर हेलमेट पहने था।
घटनास्थल पर खून और सब्जी बिखरी मिली थी। संगीता शर्मा के बयान पर दर्ज मामले पर पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू की थी। जिसमें आने के साथ ही लव शर्मा के भी संलिप्तता पाई गई थी। लव शर्मा ने सरेंडर नहीं किया जिसके बाद पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने अनुसार विपिन शर्मा अपराधी प्रवृति का था, उसपर विभिन्न थानोें में धोखाधड़ी, चोरी व लूटपाट के कई केस दर्ज थी।जानकारी के मुताबिक विपिन शर्मा शाम में सब्जी लेने बाइक से निकले थे। बाजार से लौटकर घर आ रहे थे। मोहल्ले की गली में प्रवेश करते ही पीछे से बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। विपिन को संभलने का मौका नहीं मिला। तीन गोली सिर में और एक गोली सीने में मारकर हमलावर फरार हो गए थे।
Subscribe to my channel