Bihar News जहानाबाद मखदुमपुर में जल संकट को लेकर विधायक ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक ,प्रखण्ड के अलुवा बिगहा और जमालपुर में टैंकर से पहुचेगी पानी-

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद भीषण गर्मी और लू के कारण लोग परेशान थे ही के अब मखदुमपुर के कई पंचायतो में भीषण जल संकट की भी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसे लेकर मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक सतीश कुमार ने मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में पदाधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक बुलाई, बैठक में पदाधिकारियों के साथ-साथ लगभग सभी पार्टियों के प्रखंड अध्यक्ष के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया, बैठक में बीपीआरओ मखदुमपुर, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, सहायक अभियन्ता पीएचईडी, कनिये अभियन्ता पीएचइडी, प्रखण्ड अस्तरये पीएचईडी विभाग के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे, विधायक ने बताया के प्रखण्ड के भैख, जवनगंज, डकरा, मकरपुर, धराउत, छरयारी जगहों से प्रतिनिधि आए और अपनी अपनी शिकायत बैठक में बारी बारी से रखा जिसे पदाधिकारीयो ने बारी बारी से उनके समस्या को लिखने का काम किया, जिसमें निर्णय लिया गया के जिन जिन जगहों पर पानी की सबसे ज़्यादा समस्या हो रही है। उसे फ़ौरन दूर किया जाएगा, साथ ही निर्माण लिया गया के क्षेत्र में जो भी चापाकल या नल जल खराब या बंद पडा हैं। उसे तीन दिनों के अंदर दुरुस्त करने का विधायक ने निर्देश दिया है। वही अलुवा बिगहा और जमालपुर में जबतक नया चापाकल नही लग जाता है। तबतक टैंकर से पानी पहुचाने का निर्णय लिया गया हैं। बैठक में अलुवा बीघा से आए प्रतिनिधि ने जो अपने गांव की समस्या बताई उसे सुन विधायक पूरे लाव लश्कर के साथ मीटिंग से सीधा अलुवा बिगहा महादलित टोला पहुँच गए और वहां लोगों से समस्या के बारे में पड़ताल की जिसके बाद वहां खराब चापाकल को अविलंब दुरुस्त कराने और कल से ही टैंकर से पानी पहुंचाने का निर्णय लिया गया, गांव में पहुंचे विधायक और पदाधिकारियों को मौजूद लोगों ने पानी की समस्या से रूबरू करवाया, वही बैठक में सभी पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष, मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष, सीपीआई के नेता तारिक फतह, अमका प्रसाद, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष राजप्रेम यादव, मनोज यादव, राजद नेता सारिक फतह, माले के दुदेश्वर वर्मा, के अलावा हम पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश दांगी, और जाप के भी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel