ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत इंस्पेक्टर सतीश कुमार व टीम ने कलंदर कालोनी में नुक्कड़ सभा के माध्यम से आमजन को नशे, महिला विरुद्ध अपराध व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

 फरीदाबाद : हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत थाना शहर बल्लबगढ़ प्रभारी व पुलिस चौकी बस स्टैण्ड इंचार्ज सजन्न कुमार की टीम ने अपने क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के माध्यम से आमजन को नशे महिला विरुद्ध अपराध व साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाए गए हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत थाना शहर बल्लबगढ़ व पुलिस चौकी बस स्टैण्ड इंचार्ज की टीम आज आमजन को जागरूक करने के लिए कलंदर कॉलोनी पहुंची जहां पर पुलिस टीम ने युवाओं को नशे के चंगुल से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों द्वारा नुक्कड़ सभा के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभाव तथा उससे बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही महिला विरुद्ध अपराध, डायल 112, पोस्को एक्ट, जेजे एक्ट, चाइल्ड मैरिज एक्ट, घरेलू हिंसा व दुर्गा शक्ति एप व साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया, नशा के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया व महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई और महिलाओं व बुजुर्गों को सरकार द्वारा प्रदान की गई हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान का समापन किया गया जिसपर सभी महिला और युवाओं ने पुलिस टीम द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button