ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News बोंली में स्थाई सब्जी मंडी की मांग को लेकर बीस जून को विशाल महासभा ,बाटे पीले चावल धरने में आने की अपील

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

 सवाई माधोपुर  जिले के बौली उपखंड मुख्यालय पर स्थाई फल सब्जी मंडी की मांग को लेकर 3 दिन से चल रहे धरना -प्रदर्शन व आन्दोलन के बाद अब 20 जून को होने वाली विशाल महासभा को सफल बनाने के लिए आंदोलन से जुड़े हुए लोगों एवं फल सब्जी विक्रेताओं के साथ पूर्व बोंली भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अवतार मीणा ने फल व सब्जी मंडी यूनियन के साथ कस्बा बौली के रैगर बस्ती, खादी बाग रोड , टेलीफोन एक्सचेंज कॉलोनी, खिरनी तिराहे, जगत शिरोमणि धर्मशाला, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय रोड, पर सैकड़ों घरों में घर-घर पत्र एवं पीले चावल बांटकर सर्व समाज के लोगों को सभा में आने का न्योता दिया। गरीब,मजदूरों और फल सब्जी विक्रेताओं की जायज मांग के लिए कस्बे के लोगों ने अच्छी तादाद में आने का आश्वासन दिया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button