ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शहर में जगह-जगह पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है

कांग्रेस नेता गौरव शर्मा हत्याकांड मामले को लेकर आज झालावाड़ बंद बारां के पूर्व उप सभापति गौरव शर्मा की हत्या

 

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

बारां जिले के कांग्रेस नेता गौरव शर्मा हत्याकांड मामले को लेकर आज झालावाड़ में सभी ब्राह्मण समाज ने बंद का आह्वान किया है आज सुबह से ही शहर में बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है और शहर की सड़कें सूनी पड़ी है तो वही कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शहर में जगह-जगह पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है ।
वी ओ 1_ सारे मामले में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि प्रमोद शर्मा ने बताया कि बारां के पूर्व उप सभापति गौरव शर्मा की हत्या मे गहरा षड्यंत्र नजर आ रहा है, समाज को आशंका है कि गौरव शर्मा की हत्या में कई प्रतिष्ठित और राजनीतिक लोगों का हाथ है, ऐसे में ब्राह्मण समाज इस मामले की केंद्रीय गृह मंत्रालय से सीबीआई जांच की मांग करता है, इसी मांग को लेकर ब्राह्मण समाज आज दोपहर में मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर को केंद्रीय गृह मंत्री के नाम एक ज्ञापन भी देगा । सर्व ब्राह्मण समाज के झालावाड़ बंद के दौरान सुबह से ही शहर की सड़कें सूनी नजर आई तो वही आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button