ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News निकटवर्ती गांव 34 पीएस के शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में कॉमरेड श्योपत मेघवाल के समर्थन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

रायसिंहनगर :   जिसमें पीएस क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसानों मजदूरों व महिलाओं ने भाग लिया कॉमरेड श्योपत मेघवाल का जोरदार स्वागत किया गया वहीं कई परिवारों ने भाजपा कांग्रेस छोड़ कॉमरेड श्योपत मेघवाल का समर्थन की घोषणा की कार्यक्रम की शुरुआत में गुरुद्वारा में अरदास की गई व लंगर बरताया गया
इस मौके पर जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल ने कहा गंगानगर जिले की आजीविका का आधार पूरी तरह से नहरी सिस्टम पर टिका है और खेती इस क्षेत्र का मुख्य धंधा है खेती ही जनता के रोजगार और व्यापार का एकमात्र संसाधन है उन्होंने कहा केंद्र व राज्य सरकारों की नीति नहरी सिस्टम और खेती की विरोधी रही है गंगनहर, भाखड़ा व आईजीएनपी में हुए किसान आंदोलन इसके सुस्पष्ट उदाहरण है बेनीवाल ने कहा जनता की एकता और संघर्ष ही जीवन जीने के लिए निर्णायक फैसला करता है माकपा ने हमेशा जनता के संघर्षों की अगुवाई की है भाजपा कांग्रेस के नेताओं के पास बड़े नेताओं की जी हजूरी करने के अतिरिक्त कोई गुण नही है हेतराम बेनीवाल ने आह्वान किया कि कॉमरेड श्योपतराम ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता की आवाज़ बुलंद के लिए सदैव रहा है ऐसे युवाओं में जनता का नेतृत्व करने की क्षमता है और सत्ता में बैठे नेताओं के पास जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हैकॉमरेड श्योपत मेघवाल ने कहा कि रायसिंहगर क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद पाकर जीतने वाले नुमाइंदों ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बजाय सरकार की जनविरोधी नीतियों की पैरोकारी करने का काम किया है उन्होंने कहा कि जनता के बुनियादी मुद्दों को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए वे सीमावर्ती क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग का साथ मांग रहे है उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हुई हार के बाद भी हमारा हौंसला नहीं टूटा बल्कि हमने किसानों और मजदूरों के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने में जी जान लगा दी उसी का नतीजा है कि हर गांव और शहरों में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है
किसान आर्मी के संयोजक मनिंदर सिंह मान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की किसान मजदूर और छोटे व्यापारियों को बर्बाद करने की योजना के विरुद्ध लड़ने वाले बहादुर जनता की ही जिम्मेदारी है कि इन्हे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए उन्होंने कहा कि देश की पहलवान बेटियों को धरने के लिए मजबूर करने वाली केंद्र की मोदी सरकार के रहते हमारी आबरू भी सुरक्षित नहीं है वहीं कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में कमजोर साबित हुई है मान ने कहा कि विभिन्न किसान आंदोलनों में कॉमरेड श्योपतराम की कार्यशैली और सादगी को उन्होंने बेहद करीब से महसूस किया है ऐसे व्यक्तित्व को विधानसभा चुनाव में जीताने के लिए हमें अथक मेहनत करनी चाहिए
किसान सभा के जिलाध्यक्ष कालू थोरी ने कहा कि देश में विकास के झूठे दावे किए जा रहे है जबकि किसान की सरसों बारदाने के अभाव में मंडियों में पड़ी है किसान नेता गुरचरण सिंह मोड़ , पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि गुरमीत सिंह कंडियारा, पिंकी गौड़, पूर्व सरपंच तेजासिंह बराड़, सहजप्रीत सिंह आदि वक्ताओं ने कॉमरेड श्योपत मेघवाल के समर्थन में घर घर जाकर लोगों में अलख जगाने का आह्वान किया है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button