ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News लाखनपुर में प्रशासन गाँव के अभियान सम्पन्न,ग्रामीणों ने कई विभागों जरूरी काम करवाए

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सवाई माधोपुर जिले की बोंली तहँसील के ग्राम पंचायत लाखनपुर में बुधवार व गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखनपुर में दो दिवसीय प्रशासन गांवो के संग अभियान सम्पन्न हुआ।जिसमें सभी विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित हुए। शिविर में राजस्व विभाग, बिजली विभाग,चिकित्सा विभाग ,कृषि विभाग,महिला एंव बाल विकास विभाग ,पंचायती राज विभाग, के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकरी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बोंली उपजिला कलेक्टर बद्रीनारायण मीना ,बोंली तहसीलदार विजेंद्र मीना , ग्राम पंचायत सरपंच सियाराम मीना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखनपुर की प्रधानाचार्या मधु शर्मा आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button