Bihar News भाजपा सरकार द्वारा 9 साल की तबाही और बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन का विशाल धरना सम्पन्न।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद के काको में भाजपा सरकार द्वारा 9 साल की तबाही और बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर काको प्रखंड मुख्यालय में एक विशाल धरने का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा जी ने किया वहीं सभा का संचालन कांग्रेस के उपाध्यक्ष कामरान हुसैन ने किया। सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि वर्तमान केन्द्र की हिटलरशाही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सामाजिक स्थिति, सिंचाई मनरेगा सहित अन्य ग्रामीण विकास और कल्याणकारी योजनाओं को हाशिए पर धकेल दिया। नोट बंदी और जीएसटी के बहाने छोटे मंझौले व्यवसायी को तबाह कर दिया गया। वहीं एससी-एसटी, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों के खिलाफ साजिश के तहत संविधान को नष्ट करने के प्रयास के साथ सरकारी योजनाओं से लगभग वंचित कर दिया गया। किसान और मजदूर की प्राथमिक समस्याओं को और जटिल बना दिया गया है। संघ व भाजपा के फांसीवादी उन्माद अब चरम पर छा गई है। जातीय गणना और बेरोज़गारी जैसी ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा की सरकार मौन है।
देश की जनता इस झुठे वादे वाली सरकार को बखूबी पहचान गई है और इसे उखाड़ फेंकने के लिए महागठबंधन के सहयोगी दल कमर कस चुकी है । इसी अभियान के तहत बिहार के धरती से महागठबंधन ने 2024 की लड़ाई की आगाज कर चुकी है । आज के इस सभा को संबोधित करने वालों में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अशोक प्रियदर्शी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पासवान, माले के प्रखंड सचिव बिनोद कुमार भारती, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार विधार्थी, सीपीआई के जिला सचिव सुरेश प्रसाद, सीपीएम के प्रखंड सचिव नरेश कुमार, राजद नेता सुर्यदेव प्रसाद, रामबाबु पासवान, अवधेश कुमार, मटुकदेव जी, यादवेन्दु यादव, श्याम यादव, महेन्द्र यादव, जदयू के बैजनाथ शर्मा, कमलेश वर्मा, फेंकन चौधरी, रविन्द्र कुशवाहा, माले के नेता रेणु देवी, प्रताप दास, उदय पासवान, सतीश चौधरी, सिदेश्वर बिन्द, सीपीआई के अनिल कुमार, विशुनदेव प्रसाद, रामाशीष प्रसाद, कांग्रेस के उपेन्द्र कुशवाहा, मृनाल अनामय, रामविनय शर्मा, बिरेन्द्र कुमार, धनंजय सिंह, राकेश शर्मा, कमलेश कुशवाहा सहित सैंकड़ों नेता उपस्थित हुए।
Subscribe to my channel