Bihar News जहानाबाद में महागठबंधन द्वारा भाजपा शासन के 9 साल बेमिसाल के खिलाफ धरना का जनता ने नकारा।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने महागठबंधन के नेताओ द्वारा मोदी के 9साल बेमिसाल कार्यक्रम के विरुद्ध महाधरना को आम जनता द्वारा नाकार दिया गया है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि आज का विपक्ष गरीबों के उत्थान से परेशान है, उनकी राजनीतिक जमीन गरीबों के आस- पास भटकता रहता था, 70 साल तक कांग्रेस एवं यूपीए सरकार देश में राज किया लेकिन 70साल सरकार में रहने वाला आज का विपक्ष 70 प्रतिशत गरीबों को रहने योग्य घर नहीं दिया, जबकि देश दो कांग्रेसी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने “रोटी कपड़ा और मकान” तथा “गरीबी हटाओ” नारे के साथ सरकारें बनाई थी। देश के 70% गांवों तक बिजली और सड़क नही था, 90%गरीबों के घर शौचालय, बैंक खाता, गैस सिलेंडर नही था। जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9साल में पूरा कर दिया है। आज गरीबों के घर में शहरों जैसी पक्का घर, बिजली, पंखा, मोबाइल, गैस चूल्हा, बैंक खाता, शौचालय, पंखा, टेलीविजन, सहित अन्य आधुनिक समान है। आज गरीबों को निशुल्क अनाज खाने को मिल रहा है। आज गरीब के बच्चो को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ाई के साथ पोष्टिक आहार भी मिल रहा है। गर्भवती महिलाओं को समय समय पर आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ केंद्र से निशुल्क चिकित्सा जॉच और पौष्टिक आहार एवं दवा उपलब्ध है। एक समय था की देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी लालकिले से देश को सम्बोधित करते हुए सार्वजनिक रुप से कहे थे कि गरीबों के लिए दिल्ली से चला 1रुपया गरीब के यहां पहुंचते पहुंचते 20 पैसा ही रह जाता है। आज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिल्ली से चला पैसा गरीबों के खाते में पूरा के पूरा मिलता है। डॉ राममनोहर लोहिया ने देश के संसद के अंदर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनौती देते हुए कहा था कि यदि आप की सरकार देश के गरीबों को हर घर में केवल शौचालय बनवा दे तो डॉ लोहिया आप की सरकार का आलोचना करना बंद कर देगा। आज डॉ लोहिया जी के सपना की हर गरीब के घर में शौचालय हो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी पूरा कर दिए हैं। एक समय देश के प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानो का है।आज देश के प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार देश के गरीबों का हैं। चाहे वह गरीब किसी भी जाति या संप्रदाय से हो। चुकी आज गरीब परिवार को सभी सुख- सुविधा मोदी सरकार उपलब्ध करा रहा है। तो वह परिवार विपक्षी नेताओं को आस पास भटकने नही दे रहा है। तो विपक्ष अपने अस्तित्व बचाने के लिए एक जुट हो रहा है। और धरना प्रदर्शन कर रहा है। बयान जारी करने वाले में भाजपा नेता बेंकटेश शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजीत सिंह, जिला मंत्री अखिलेश पासवान, मंडल महामंत्री रमेश पांडे,भरत यादव, किसान नेता मुकुल पटेल, जगदीश यादव अल्पसंख्यक नेता जुबेर अंसारी सहित कई लोग शामिल हैं।
Subscribe to my channel