Bihar News बधुगंज के शाहील शौर्य ने नीट बेहतर रैंक लाकर जहानाबाद जिला का नाम रोशन

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद के मोदनगंज में हौसला अगर बुलंद हो तो मंजिल दूर नहीं रहती, यह कहावत को किसान का पुत्र चरितार्थ कर दिखाया मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बंधुगंज गांव निवासी मध्यमवर्गीय किसान मनोज शर्मा का पुत्र साहिल शौर्य नीट परीक्षा में बेहतर रैंक लाकर जिला का नाम रोशन करने का काम किया है। उन्होंने नीट परीक्षा में 1680 रैंक लाकर गौरवान्वित करने का काम किया है विदित हो कि बंधुगंज गांव निवासी किसान मनोज शर्मा का पुत्र सरकारी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण किया था शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। संसाधन के अभाव में भी उसने मंजिल पाने के लिए अथक परिश्रम किया और प्रथम प्रयास में ही उन्होंने 1680 लाकर अपने गांव एवं परिवार के नाम का राशन कर लिया। सफल छात्र साहिल शौर्य ने कहा कि समाजसेवा मेरा पहला काम रहेगा मैं एक बेहतर डॉक्टर बनकर समाज सेवा करूंगा।
Subscribe to my channel