बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Bihar News पटना में आयोजित समारोह में जिले के 13 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद जिले के 13 लोगों विश्व रक्तदान दिवस पर सम्मानित किया गया। जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पटना के ऊर्जा भवन में राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित समारोह में जिले के सभी 13 लोगों उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा वर्ष में चार बार रक्तदान करने वाले बिहार के सभी जिलों से चयनित रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया जिसमें डिंपी कुमारी, ममता कुमारी, अनुराधा पाठक, अवनीश कुमार, आशुतोष कुमार, राजीव रंजन, रितेश कुमार, धनंजय कुमार, शमविल निजामी, सुधीर कुमार , अमन कौशिक, अमित कैप्टन , रजनीश कुमार बिकु शामिल हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ० अमर कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय की गई अहर्ता के अनुसार चयनित लोगों को प्रतिवर्ष राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है।
Subscribe to my channel