ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News  सचिवालय में रोजगार के नाम पर ठगी

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा० श्री प्रीतम_सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन से मुलाकात की।

रिपोर्टर  जितेंद्र सिंह नेगी देहरादून उत्तराखंड

मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि कुछ समय पूर्व उत्तराखण्ड सचिवालय में कुछ युवा बेरोजगार लोगों को नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया था। जिसमें कुछ सचिवालय के कर्मचारियों की मिलीभगत होने की संभावना भी व्यक्त की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक गम्भीर मामला है जिसका जल्द से जल्द पर्दाफाश होना चाहिए। जिससे सचिवालय की गरिमा बनी रहे और दूध का दूघ और पानी का पानी हो सके। उन्होंने कहा कि उक्त प्रकरण सचिवालय के किसी कर्मचारी की संलिप्तता अथवा संरक्षण के बिना हो ही नही सकता। ऐसे में जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने प्रतिनिधि मण्डल को शीघ्र कार्रवाही करने का आश्वासन दिया। उक्त प्रकरण में मुख्य सचिव को प्रतिनिधि मण्डल ने एक ज्ञापन सौंपा जो कि संलग्न है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button