ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News  ट्रांसफॉर्मर खराब होने से भीषण गर्मी में उबल रहे कमलेश तिराहा मुहल्ले के लोग

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश

कस्बे के कमलेश तिराहा मोहल्ले में मंगलवार की सुबह खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर देर रात तक ना बदले जाने से दिन तमाम उस क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी में उबलते नजर आए, बूढ़े बच्चे जवान सभी भीषण गर्मी में परेशान हैं विद्युत विभाग से कई बार ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई किंतु देर शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया विद्युत अवर अभियंता लोगों से यही कहते रहे कि ट्रांसफॉर्मर आ रहा है लोग इंतजार करते रहे फिर भी समाचार लिखे जाने तक विद्युत ट्रांसफॉर्मर नहीं आया था वहां के लोगों ने बताया कि कमलेश तिराहा के पास रखा ट्रांसफार्मर मंगलवार की सुबह खराब हो गया था जिसकी सूचना विभाग को दी गई थी पूरा दिन निकल जाने के बाद नया ट्रांसफार्मर नहीं रक्खा गया,लोगों ने बताया कि जिस समय आसमान से आग बरस रही है बिना कूलर पंखा के जीना दुश्वार है ऐसे वक्त में बिजली का ना होना लोगों के संकट का कारण बना हुआ है लोगों ने बताया कि घरों में वृद्ध और छोटे छोटे बच्चे भीषण गर्मी में तड़प रहे हैं लेकिन विभाग समस्या का समाधान समय रहते नहीं कर पाया जिसके कारण लोगो में आक्रोश पनप रहा हैं लोगों ने बताया कि जेई से इस संबंध में बात की गई तो हर बार उन्होंने यही जवाब दिया कि हमीरपुर से ट्रांसफॉर्मर आ रहा है रख दिया जाएगा तो सब समस्या दूर हो जाएगी लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका, लोगो का कहना था कि यदि रात भर बिजली ना रही तो भीषण गर्मी में काफी संख्या में लोग बीमार पड़ सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button