Gujarat News कटिहार नवगठित नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में लगी भीषण आग अगलगी की घटना में 5 परिवार का 6 घर सहित घर का सारा सामान जलकर हुआ राख

रिपोर्ट सोनू खान कटिहार बिहार
अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नवगठित नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में लगी भीषण आग अगलगी की घटना में 5 परिवार का 6 घर सहित घर का सारा सामान जलकर हुआ राख जानकारी के अनुसार वे लोग खेत में काम करने के लिए गए हुए थे इधर अचानक आग लग गई मोहल्ला पर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर पहुंचे वहीं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 5 परिवार का 6 घर सहित घर में रखें अनाज कपड़ा नगदी रुपए जेवर जेवरात कागजी दस्तावेज जलकर पूरी तरह राख हो चुका था मामले को लेकर रतन मंडल की पत्नी एवं सतन मंडल की पत्नी ने बताया कि उन दोनों के पति दिल्ली में रहकर मजदूरी किया करते हैं वे दोनों अभी भी दिल्ली में ही है वह दोनों महिला खेत पर काम करने के लिए गई हुई थी इधर अचानक आग की खबर सुनते ही वे लोग दौड़ कर आई वहीं हो हल्ला पर स्थानीय ग्रामीण भी जुट गए साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया वहीं अगलगी की घटना में विश्वनाथ मंडल का घर भी आंशिक रूप से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया वहीं सतन मंडल की पत्नी ने बताया कि जेवर जेवरात 40 हजार नगद रुपए एवं पहनने के वस्त्र सहित उनका दो घर जलकर पूरी तरह राख हो गया वहीं दूसरे पीड़ित परिवार रतन मंडल की पत्नी ने कहा कि उनके भी पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं इस अगलगी की घटना में 60 हजार नगद रुपए सहित खाने के अनाज पहनने के वस्त्र सहित उनके भी दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गया जबकि उसी परिवार में मासूमा उर्मिला देवी रहती थी जो अलग रह कर अपना जीवन यापन करती है उसका भी घर एवं घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है वहीं मासोमास नेपाली देवी का भी घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण एवं वार्ड संख्या 11 के वार्ड पार्षद मणिकांत ने सरकार से मुआवजे की मांग की है इधर इस अगलगी की घटना से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है एवं पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं इधर इस घटना की सूचना अमदाबाद अंचल पदाधिकारी को दी गई है
Subscribe to my channel