Bihar News HDFC बैंक द्वारा लापरवाही व कर्मचारी द्वारा दुर्व्यवहार करने पर प्रधानमंत्री रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जिलाधिकारी व अग्रणी जिला प्रबंधक को लिखित आवेदन देकर किया शिकायत

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली जिला में प्राइवेट बैंक संचालकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। बैंको की इस लापरवाही से आम जनता काफी परेशान हैं,बैंको में लोग अपने काम के लिए सालो भर चक्कर लगा रहे हैं फिर भी उनका काम नही किया जा रहा है काम होगा भी कैसे अगर आप बैंक में किसी योजना के तहत लोन लेने जाते है तो वहां आपको बीस प्रकार के बातो में उलझाकर आपसे पैसा मांगा जाता हैं, अगर आप कुछ पैसा चूमावन स्वरूप नही देते है तो आपके काम को नही किया जायेगा, आप बस बैंक के चक्कर लगाते रह जायेंगे,ताजा मामला बिहार के वैशाली जिला से है जहां वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड के सिरसा गांव निवासी मुकुल कुमार पांडेय ने अपने बैंक एचडीएफसी के खिलाफ व बैंक कर्मचारी संदीप तिवारी के खिलाफ लिखित आवेदन देकर प्रधानमंत्री रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जिलाधिकारी व अग्रणी जिला प्रबंधक को आवेदन देकर आरोपों की बौछार लगा दी उन्होंने आवेदन में लिखा मैं PMFME योजना का लाभ लेने के लिए अप्रैल महीने में ही आवेदन किया था जिसमे इस योजना के नियमावली के अनुसार कही से भी ITR देने का प्रावधान नही है फिर भी बैंक के कर्मचारी द्वारा तानाशाही रवैया अपनाकर ITR का जबरदस्ती मांग किया जा रहा है और मेरे द्वारा लिखित मांगने पर बैंक का कर्मचारी संदीप तिवारी मेरे साथ दुर्व्यभार करता है और कही भी जाने की हिनायत देता है उन्होंने संबंधित बैंक को भी पत्र लिखा है और यथासीघ्र उचित करवाई की मांग की है। 
Subscribe to my channel