बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News आज़ जहानाबाद सदर अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस पर लगा रक्तदान शिविर।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद  विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को जहानाबाद सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया जिले में जरूरतमंदों को रक्त की कमी न हो, इसे लेकर समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। रक्त सेवा अध्यक्ष रजनीश कुमार बिकु ने बताया कि जिले में थैलीसीमिया रोग से ग्रसित बच्चों, कैंसर मरीज, रक्ताल्पता से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं समेत कई मामलों में रक्त की जरूरत बनी रहती है।

जिसे पूरा करने के लिये रक्तदान अति आवश्यक है। इस संबंध में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमर कुमार ने बताया कि रक्तदान जिले में आवश्यकता से कम रक्तदान होने के कारण रक्त की कमी बनी रहती है ऐसे में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है इस कोई भी 18 से लेकर 60 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती है, जबकि रक्तदान से कई तरह का फायदा है। सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए । जिले में अब महिलायें भी रक्तदान में आगे आ रही हैं।
रक्तदान करने वाले अनुराधा मिश्रा भीम शर्मा रजनीश कुमार
पंकज निशांत कुमार आशीष कुमार
: शिविर के संचालन में ललित शंकर, नवीन शंकर, रजनीश कुमार, संजय जी, रमेश कुमार का अहम योगदान रहा

: ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमर कुमार के देख रेख़ में विनोद कुमार, राजीव कुमार, संयुक्ता टैगोर,सविता कुमारी ने रक्त संग्रह कीजिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button