गुजरातब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Gujarat news सूरत आवारा पशुओं को पकडऩे के आक्रामक अभियान के साथ ही पशुशाला का भी विस्तार होगा

वर्तमान में नगर पालिका के पास केवल एक सेंटर, दो नए सेंटर बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं

रिपोर्टर चंद्रकांत ऐन रोहित सुरत गुजरात

गुजरात के मुख्यमंत्री के आदेश से सूरत नगर निगम ने आवारा पशुओं को पकडने का आक्रामक अभियान शुरू किया है। नगर पालिका मवेशियों को सुबह व रात दोनों समय में कर्मचारिओं की शिफ्ट बनाकर पकड रही है। इन आवारा मवेशियों को रखने के लिए वर्तमान में नगर निगम के पास एक केंद्र है और दो नए केंद्रों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। अब आने वाले दिनों में ढाई करोड़ की लागत से भेस्तान में पशुशाला के जीर्णोद्धार व विस्तार की योजना बनाई गई है।

भेस्तान पशुशाला का होगा विस्तार

सूरत नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान शुरू किए जाने के बाद अब नगर पालिका आवारा पशुओं को रखने की योजना बना रही है। वर्तमान में सूरत नगर निगम में एकमात्र भेस्तान रेलवे स्टेशन के पास केंद्रीय पशु शेड है। पशु जन्म नियंत्रण (एनिमल बर्थ कन्ट्रोल) के स्थान पर नवीन पशु केंद्र के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए ढाई करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है।

1350 पशुओं को रखने के लिए दो नए शेड बनेंगे

नगर पालिका के भेेस्तान स्थित पशुशाला में फिलहाल 350 मवेशियों को रखने की योजना है। हालांकि, इस पशुशाला का रखरखाव ठीक से नहीं होने के कारण इस जगह पर काफी गंदगी है। जिसके चलते नगर पालिका ने टेंडर जारी कर दिए और दूसरे प्रयास में 2.52 करोड़ की लागत से टेंडर स्वीकृत कर आने वाले दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा। जिससे नगर निगम के पास कुल 1350 पशुओं को रखने की जगह हो जायेगी।

रांदेर और कतारगाम में दो नए पशु शेड के टेन्डर जारी

सूरत नगर निगम फिलहाल तेजी से काम कर रहा है जिससे यह जगह भी कम होने की संभावना है पहले सूरत नगर निगम के कटारगाम पुराने अंचल क र्यालय में गोतलावाड़ी मवेशी सेन्टर थी जिसके बाद भेस्तान पशु सेन्टर पर लोड बढ़ता जा रहा है। इस वजह से नगर पालिका ने रांदेर और कटारगाम में दो नए पशु शेड बनाने की योजना बना रही है जिसके लिए नगरपालिका ने टेंडर भी जारी कर दिया है जो आने वाले दिनों में तय किया जाएगा

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button