ब्रेकिंग न्यूज़हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने शिमला में सर्वशिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सभी सरकारी संस्थाओं में विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि पहले चरण में 11वीं और 12वीं कक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को 17000 से अधिक टेबलेट भी प्रदान किए जाएंगे। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बेहतर सीखने का अवसर मिलेगा। बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर वह उच्च अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित केंद्रीय मुख्य शिक्षक डॉ महेंद्र शर्मा का मानना है कि राज्य सरकार के इस निर्णय से शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार की संभावनाएं प्रबल होगी।साथ ही साथ इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्राप्त हो सकेगी।बता दे की सर्व शिक्षा अभियान सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। सर्व शिक्षा अभियान के घोषित लक्ष्य के अनुसार एक निश्चित समय सीमा के अंदर बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, ठहराव तथा गुणवत्ता युक्त प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही सामाजिक विषमता तथा लिंग भेद को भी दूर करना है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button