बिहारब्रेकिंग न्यूज़
Bihar News राघोपुर चतुरंग में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ सह आरती का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार
13 जून 2023(मंगलवार) को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा वैशाली जिला अंतर्गत बिदुपुर प्रखंड के राघोपुर चतुरंग गांव स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ सह आरती का आयोजन किया गया। साथ ही प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान श्री अभिषेक गिरी, श्री साहिल गिरी, राज हर्ष गिरी, निखिल कुमार गिरी, रौनक कुमार गिरी, विशाल गिरी तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। साथ ही एक बैठक भी हुई जिसमें हिंदुत्व के प्रचार प्रसार तथा संगठन के विस्तार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
Subscribe to my channel