बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Bihar News जहानाबाद में जनसेवक पद पर समायोजन को लेकर किसान सलाहकारों की हड़ताल जारी, जहानाबाद कृषि कार्यालय में सरकार के विरोध में की नारेबाजी।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ बिहार के आह्वान पर जहानाबाद जिले के किसान सलाहकारों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। किसान सलाहकारों का कहना है कि विगत 13 वर्षों से कम मानदेय देकर बिहार सरकार उनका शोषण कर रही है जबकि किसान सलाहकार हमेशा किसानों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करते रहे हैं यहां तक की कृषि विभाग के सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने में किसानसलाहकार प्रमुख भूमिका निभाते हैं। नहीं चुनाव से लेकर दूसरे कार्ड में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी की तरह किसान सलाहकारों से काम लिया जाता है। किसान सलाहकारों का कहना है कि अगर उनकी मांग सरकार पूरी नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।
Subscribe to my channel