बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News जहानाबाद टेहटा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एक ट्रक शराब बरामद।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

मद्यनिषेध इकाई, बिहार, पटना से सूचना प्राप्त हुई कि शराब व्यवसायी ट्रक क्रमांक आरजे-27जीसी-8802 में गया से पटना की ओर भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी जा रही है. है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए टेहता ओपी अंतर्गत मीरा बीघा रेलवे हाल्ट से पश्चिम बबूरबन्ना के समीप गया की ओर से एनएच-83 पर आ रहे मालवाहक ट्रक पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग शुरू की गई. जांच के क्रम में शाम में ट्रक आरजे-27जीसी-8802 को गया की ओर से आरही थी उसे रोककर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से क्रमश: इंपीरियल ब्लू रिजर्व ग्रेन व्हिस्की की 7875.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही उक्त वाहन का चालक व उपचालक 1. ओम प्रकाश, पिता- दुगरा राम, एस.ओ.- सोदियार, थाना-चौहटन, जिला बाड़मेर 2. प्रकाश, पिता- माघा राम, स.-ककराला, याना बखासर, जिला- बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के संबंध में मखदुमपुर (टेहटा थाना कांड संख्या-436/2023, दिनांक-10.06.2023, धारा-467/468/471/419/420/34 आईपीसी एवं 30(ए)/32(1)(2) )/41(1)बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम-2022 को दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है साथ ही उक्त वाहन से कुल 7875.36 लीटर विदेशी शराब एवं 02 मोबाइल बरामद किये जाने के साथ कुल दो अभियुक्त चालक सहित उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button