Madhya Pradesh News नगर परिषद अध्यक्ष ने लाडली बहनाओं को राशि मिलने पर अगवानी कर स्वागत किया।

ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश
शिवपुरी : नगर परिषद बैराड़ द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना की राशि एक किल्क से खातों में डाले जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में शामिल होने पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मालती रावत द्वारा लाडली बहनों की अगवानी एवं स्वागत करते हुए उन्हें अपनी जेब खर्चे के लिएराशि मिलने पर प्रसन्न ता व्यक्तकी। लाडली बहना राशि डालने के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लाइव कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्कीमंगल एवं कार्यक्रम में रामशरण भदोरिया गोपीलाल रावत , डॉक्टर तुला राम यादव, लक्ष्मण सिंह रावत नगर परिषद के पार्षद आदि अतिथि मौजूद थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती पूजन एवं नगर परिषद सीएमओ महेश चंद यादव द्वारा मुख्य अतिथिअध्यक्ष एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि नगर परिषद बैराड द्वारा 3883 मात्र लाडली बहनों को बार्डोंएवं उनके घरों पर जाकर स्वीकृति की पत्र प्रदान किए गए और आज मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश के साथ अपनी नगर परिषद की लाडली बहनों के खाते में आज डाली जा रही हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मंगल ने कहा कि एवं प्रदेश कीभाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की और सराहनीय कदम उठाकर महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है। महिला ही नहीं भाजपा ने युवा किसान बेरोजगार मजदूर सभी का ध्यान रखा है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनो का आभार भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel