बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News रतनी प्रखंड क्षेत्र में तार के पेड़ से जलावन खिंचने वक्त अचानक पेड़ से गिरने से बुरी तरह हुआ घायल।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद  के रतनी प्रखंड शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रकसिया में आज शनिवार को सुबह करीब दस बजे जलावन उतारने ताड़ के पेड़ पर से अचानक गिरने से बुरी तरह घायल हो गया।आनन फानन में ग्रामीणों ने इलाज हेतु जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज चल रहने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को सुबह करीब दस बजे शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रकसिया निवासी बलीराम यादव उम्र करीब 60 वर्ष तार के पेड़ पर से खगड़ा उतारने हेतु पेड़ पर चढ़ गया।

ज्योंहि ताड़ के खगड़ा खिंचने की कोशिश किया तो अचानक हाथ छुट जाने के कारण पेड़ से गिर पड़ा।गलीमत रहा की पेड़ से गिरते ही ग्रामीण दौड़कर आये और तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया। वही ग्रामीण सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि आज सुबह बलीराम यादव तार के पेड़ पर से जलावन खिंचने लगे, तथा हाथ छुट जाने से पेड़ से गिर पड़े, जिन्हें इलाज हेतु जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल बलीराम जी खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि प॑जरा की हड्डी फ्रेक्चर कर गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button