बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद मखदुमपुर पलेया गांव में उत्पाद विभाग की पुलिस के ऊपर हुआ हमला शराब कारोबारी महिला को पकड़ने गई थी पुलिस तभी ग्रामीण हो गए उग्र।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद  पलेया गांव में शनिवार की सुबह एक मामला सामने जहां की गांव के ग्रामीण काफी ज्यादा आक्रोशित और उग्र हो गए थे और उन्होंने nh83 मुख्य मार्ग को जाम भी कर दिया था उनका आरोप था कि उत्पाद विभाग की पुलिस और मखदुमपुर के प्लया गांव में छापेमारी करने आई और छापेमारी के दौरान पुलिस को जब कुछ भी हाथ ना लगा तो बौखलाहट में उन्होंने गांव के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी और हवाई फायरिंग शुरू की और इसी के विरोध में हम लोगों ने सड़क मार्ग को जाम किया है जबकि इस संदर्भ में हमने उत्पाद अधीक्षक से जब बात की तो उन्होंने पूरे मामले का उद्भेदन करते हुए बताएं कि ग्रामीणों के द्वारा झूठे और गलत आरोप लगाए जा रहे हैं

जबकि हकीकत यह है कि पुलिस जब वहां पर छापेमारी करने गई और एक महिला कारोबारी राजकुमारी देवी को पुलिस पकड़ कर ला रही थी और उसी महिला कारोबारी को छुड़ाने के लिए ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें हमारी एक महिला आरक्षी को भी चोट आई है जिनका इलाज जारी है लेकिन हमारे निडर सिपाहियों ने महिला कारोबारी को नहीं छोड़ा उसे अपने साथ ले आई हैं उत्पाद अधीक्षक ने आगे यह भी कहा कि जिन लोगों ने भी उत्पाद विभाग की टीम के ऊपर में हमला किया है उनको बख्शा नहीं जाएगा उनके ऊपर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button