Madhya Pradesh News कांग्रेस ने बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन।

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश
महान आदिवासी नेता,अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुण्डा जी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में ग्राम बम्होरी बीका में पुण्य स्मरण कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने बिरसा मुंडा जी के चित्र माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि बिरसा मुंडा जी स्वंत्रता संग्राम के प्रमुख जननायक थे। जिन्होंने 20 वर्ष की आयु में काले कानूनों को चुनौती देकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष किया। भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा जी एक ऐसे नायक थे 
जिन्होंने आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। पुण्य स्मरण कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,ठाकुर लगन सिंह, ठाकुर गोविन्द सिंह,देवेंन्द्र पटेल,आर.आर पारासर, राकेश राय, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंन्द्र कुर्मी,शरद राजा सेन, अशरफ खान,राजा बुन्देला आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंन्द्र सिंह, रवि उमाहिया,एम.आई खान, प्रवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, सुनील सिंह,देवी सिंह, सुरेन्द्र राजपूत,नरेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह, रूपेश ठाकुर,अजीत सिंह, सन्दीप सोनी, मोहन अहिरवार, गौतम अहिरवार, रूपेश ठाकुर,अबरार सौदागर,राहुल जैन, तुलसी राम मिश्रा, गोपाल तिवारी, सुरेन्द्र कुमार करोसिया, रिक्की गुप्ता,हर्षित तिवारी, दीपक कुर्मी, सलमान खान आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।


Subscribe to my channel