Madhya Pradesh News भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मृत्युपरांत यादव परिवार को दिया गया बीमा लाभ

मंडला भारतीय स्टेट बैंक की अंजनिया शाखा से स्व. श्री हरि प्रसाद यादव द्वारा जून 2022 को 6लाख का लोन लिया था स्टेट बैंक द्वारा लोन के साथ ही इनकी बीमा पॉलिसी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की गई थी | दिंसबर 2022 को श्री हरि प्रसाद यादव की अकस्मात मृत्यु हो गई बैंक द्वारा बीमा पॉलिसी का मृत्युदावा धन राशि 6 लाख रुपये इनके परिवार नोमिनी श्रीमती कलावती यादव को देकर ऋण खाता बंद कर दिया गया | जहां एक ओर परिवार को एक मानवीय और आर्थिक क्षति हुई थी जिसे भारतीय स्टेट बैंक की एसबीआई लाइफ बीमा पॉलिसी से आर्थिक कर्तव्य संपादित कर त्वरित भुगतान प्रदान कर यादव परिवार को ऋण से राहत दी गई | दिनांक 09-06-2023 को शाखा प्रबंधक अंजनिया श्री ओम प्रकाश कांड्रा सर और श्री रोहित खटीक सर के द्वारा 6 लाख रुपये का राशि अंतरित कर श्रीमती कलावती यादव को बैंक द्वारा सांत्वना प्रदान की गयी |

Subscribe to my channel