IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News खबर का असर खबर का असर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

खबर का असर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के मद्देनजर. द्वारा कल लोगों की अपेक्षाओं को सामने रखा गया था, जिसका असर सामने आया। जिले के कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने बैठक में वन वे व्यवस्था लागू करने, आवारा मवेशियों को प्रतिबंधित करने, यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना करने, राष्ट्रीय राजमार्गो तथा राजकीय मार्गो में ब्लैक स्पाट अर्थात ऐसे स्थान जहां सड़क दुर्घटनाएं होती है या होने की आशंकाएं है उन्हें चिन्हित किया जाए तथा एमपीआरडीसी एवं लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर उन स्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे स्पीड ब्रेकर, साइनेज आदि लगवाने, आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम पंचायत तथा नगरीय क्षेत्रों में नगरीय निकाय कांजी हाउस की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। बडे वाहनों की नगर के अंदर प्रवेश हेतु मार्गो एवं समय का चयन यातायात प्रभारी, एसडीएम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के सहयोग से तैयार कराएं।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर के सी बोपचे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीएम बांधवगढ़ सिद्धार्थ पटेल, एसडीएम मानपुर कमलेष पुरी, यातायात प्रभारी शरद श्रीवास्तव, सीएमओ उमरिया ज्योति सिंह, आरटीओ के प्रतिनिधि, एमपीआरडीसी, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री सडक, सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक में निर्देष दिए कि उमरिया नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु पार्किग स्थलों का चयन किया जाए। सड़कों में पार्किग लाईन बनाई जाए। गौशाला एवं कांजी हाउस की व्यवस्था की जाए। यातायात नियमों का पालन नही करने वाले लोगो पर जुर्माने की कार्यवाही की जाए। वहीं एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देषित किया कि प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बांधवगढ़ जाने वाले मार्ग के पटरियों की भराई अनिवार्य रूप से बरसात के पूर्व करा दी जाए, साथ ही साईनेज लगाए जाए। जिले के कलेक्टर ने आम जन से अपील की है कि वे हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहनों में सवारी करें तथा चार पहिया वाहन का उपयोग करते समय सीट बेल्ट का उपयोग करे। राष्ट्रीय राजमार्ग में एंबुलेंस की व्यवस्था सड़क निर्माण एजेंसी के माध्यम से की जाए, जिससे दुर्घटना होने पर प्रभावित लोगों को शीघ्रता से अस्पताल पहुंचा कर त्वरित इलाज देकर जीवन की रक्षा की जा सके। बैठक में यातायात प्रभारी शरद श्रीवास्तव द्वारा यातायात गतिविधियों, जिले मे होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया गया।
अब देखना होगा कि कलेक्टर के इन निर्देशों का यातायात प्रभारी पालन करते हैं या फिर वही लचर व्यवस्था नजर आएगी..

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button