IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News करकेली जनपद पंचायत की क्लस्टर ग्राम पंचायत बिलासपुर की ग्राम सभा में शामिल हुए कलेक्टर

 कलेक्टर ने ग्राम सभा में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों से की रूबरू चर्चा 

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया 8 जून  प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में आज 8 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को योजना की जानकारी देने, अंतिम सूची का वाचन करनें, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना का गठन करने एवं उनके दायित्वों की जानकारी देने के उद्देष्य से ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी ने करकेली जनपद पंचायत की क्लस्टर पंचायत बिलासपुर में आयोजित ग्राम सभा में भाग लिया। कलेक्टर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है , जिसमें पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक हजार रूपये प्रति माह की दर से राशि खाते मे अंतरित की जाएगी। पहली किश्त 10 जून 2023 को जारी होगी। कलेक्टर ने कहा कि जिन महिलाओं के डीबीटी किन्ही कारणों से नही हो पाई है , वे शीघ्र जहां उनका खाता हो , उस बैंक में डीबीट करा लें। जिनकी डीबीटी नही हो पाई है , उनके खाते में 10 जून को राषि नही पहुंच पायेगी इसके लिए उन्हें परेषान होने की जरूरत नही है । डीबीटी हो जाने पर हर पात्र महिला के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राषि अंतरित की जाएगी। ग्राम सभा में प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह द्वारा लाड़ली बहनों के नाम भेजे गये संदेश का वाचन किया गया। पात्र महिलाओं की सूची पढ़ी गई ।

जिन महिलाओं को अभी तक मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र नही मिल पाए थे उसका वितरण किया गया। जिन महिलाओं के बैंक खातों की डीबीटी नही हो पाई है उसकी जानकारी भी संबंधित महिलाओं को दी गई। इस दौरान कलेक्टर ने लाड़ली बहना महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए। ग्राम सभा में महिलाओं मेे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर उत्साह का वातावरण था। महिलाएं गीत के माध्यम से अपने भईया मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान को योजना के संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर रही थी। कलेक्टर से रूबरू चर्चा करते हुए महिलाओं ने कहा कि हर महीने एक हजार की राषि खाते मे आने से हम सब महिलाएं आर्थिक रूप से सषक्त हो सकेगी। अपनी छोटी मोटी जरूरतों की पूर्ति इस राषि से कर सकेगे। बच्चों की पढ़ाई, ड्रेस, बीमारी , पोषण के कार्यो में इस राषि का उपयोग हो सकेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग भरत सिंह राजपूत , सीइओ करेकली डी एन पटेल, ग्राम पंचायत सरपंच, नोडल अधिकारी, सुभाष सेन, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button