IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशसहायता

Madhya Pradesh News उमरिया पुलिस द्वारा महिलाओ/बालिकाओं को दी गई महिला जागरूकता के संबंध में आवश्यक जानकारी

रिपोर्टर सत मन्यू प्रताप सिंह उमरिया मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु. अधि. पुलिस उमरिया के मार्गदर्शन में  महिला थाना पुलिस द्वारा जिला उमरिया अंतर्गत ग्राम करकेली में जाकर महिलाओं को एकत्रित कर महिला जागरूकता अभियान के तहत विषम परिस्थितियों में जागरूक रहने हेतु काफी आवश्यक जानकारी देते हुये स्वयं की या किसी अन्य की मद्द हेतु महत्वपूर्ण/जरूरी बाते बतलाई गई । इस समूह चर्चा के दौरान उपस्थित महिलाओं व बच्चियों को महिला संबंधी अपराधो की जानकारी देते हुये उनसे बचाव एवं महिला व चाइल्ड हेल्पलाउन नंबर 1098 व 1090 की जानकारी देते हुये उनको जागरूक किया गया ।

साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को अवगत कराया कि जिले के सभी थानों में महिलाओं की सहायता हेतु एक विशेष महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य है महिलाओं/ बालिकाओं की सुरक्षा । अतः वह किसी बात से बिना डरे, बिना झिझक के हर विषम परिस्थिति का सामना कर सकें । उक्त जागरूकता कार्यक्रम में महिला थाना से उनि वैष्णवी पाण्डेय, उनि महेन्द्र सिंह भलावी, महिला प्र.आर. खेमाव प्र.आर. राजेन्द्र एवं गांव की 50-60 महिलाएं/बालिकाएं उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button