Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत चूलगांव के समस्त ग्रामवासियों ने हल्का पटवारी सुश्री मेघासोनी का ट्रांसफर रोकने के लिए लखनादौन तहसीलदार को सोंपा ज्ञापन
सुश्री मेघा सोनी हल्का पटवारी के कार्यों से खुश हैं समस्त पंचायत के ग्रामवासी

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी हम आपको बता दें कि जिला सिवनी के अंतर्गत आनेवाले सिवनी के अंतर्गत आनेवाले विकासखंड लखनादौन के ग्राम पंचायत चूलगांव पटवारी हल्का नंबर 75 राजस्व निरीक्षक मंडल ग्रामपंचायत चूलगांव के पटवारी हल्का नंबर 75 के किसानों ने लखनादौन पहुंचकर तहसील महोदया जी लखनादौन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पटवारी हल्का क्रमांक 75 ग्राम पंचायत चुल गांव की पटवारी मैडम सुश्री मेघा सोनी जी का कार्यकाल बहुत बढ़िया है ग्राम पंचायत के सभी किसान पटवारी मैडम के कार्यकाल से बहुत खुश हैं शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की किसान हित की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ पटवारी मैडम के द्वारा किसानों को अवगत कराया जाता है एवं लाभ दिलाया जाता है जब से पटवारी मैडम ग्राम पंचायत में पदस्थ हैं तब से कोई भी किसान कभी परेशान नहीं हुआ है पटवारी मैडम के स्थानांतरण की जानकारी लगते ही पटवारी हल्का क्रमांक के सभी किसान अचंभित एवं दुखित है जिस प्रकार से कर्मचारी से ग्रामवासी खुश रहते हैं जो निरंतर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाते हैं ऐसे ही कर्मचारियों को आखिर क्यों दूसरे हल्का में ट्रांसफर कर दिया जाता है अधिकतर देखा जाता है
कि कर्मचारियों की वजह से आम आदमी परेशान रहता है बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी कर्मचारियों का ट्रांसफर नहीं किया जाता लेकिन यह मामला तो अजब निराला है है पटवारी मैडम का ट्रांसफर रुकवाने के लिए ग्राम के किसान एकत्रित होकर आज लखनादौन पहुंचकर पटवारी का स्थानांतरण रुकवाने हेतु ज्ञापन सौंप रहे हैं शासन प्रशासन को ऐसे कर्मचारियों को वही पदस्थ रखना चाहिए जहां पर वहां की आम जनता चाहती है यदि पटवारी का कार्यकाल अच्छा है और गांव के किसान उनको ग्राम में ही पदस्थ रखना चाहते हैं तो प्रशासन को तत्काल उनका स्थानांतरण निरस्त करते हुए उसी ग्राम पंचायत में यथावत रखें जहां पर पहले में पदस्थ थे,उनके द्वारा ग्राम पंचायत चूलगांव हल्का के सभी कार्य पूर्ण ईमानदारी एवं लगन से किते जाते थे और समय-समय पर शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती थी एवं उनका क्रियान्वयन भी ठीक तरह से कराया जाता रहा है, जिससे सभी ग्रामवासी कृषकों को लाभ होता चला आ रहा है और उनके द्वारा सभी कृषकों के फौती, नामांतरण, बंटवारा एवं मुआवजा सर्वे कार्य, गिरदावरी,खसरा, नक्शा सुधार एवं अन्य कार्य ईमानदारी से सभी के साथ मिलकर किसानों के हितार्थ के लिए कार्य किये जाते रहैं हैं जिससे सभी किसानों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ समय से मिल पा रहा है एवं ग्राम पंचायत चूलगांव के सरपंच एवं अन्य ग्रामवासियों ने हमसे कहा कि अगर पटवारी सुश्री मेघा सोनी का स्थानांतरण हो जाने से हमें काफी सुविधाओं का सामना करना पड़ेगा


Subscribe to my channel