IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कांग्रेस की नारी सम्मान योजना में फॉर्म भराने पहुंच रही महिलाएं

विकास के नए आयाम स्थापित करेगी कांग्रेस-पूर्व विधायक चंदा सिंह खरगापुर विधानसभा के देवीनगर एवं हटा में लगाया गया कैंप

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद महिलाओं को 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर और महिलाओं को हर महीने पंद्रह सौ रूपए नारी सम्मान निधि के दिए जाने की घोषणा के बाद जिले की खरगापुर विधानसभा में पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के पंजीयन शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंप लगाकर महिलाओं के पंजीयन किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि महिलाएं खुद पंजीयन कराने पहुंच रहीं है। इसकी एक बानगी शुक्रवार को खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवीनगर एवं हटा में आयोजित कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में लगाए गए कैंप में देखी गई। नारी सम्मान योजना के पंजीयन शिविर में अपना पंजीयन कराने पहुंचे महिलाओं ने बताया कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस ने जो आश्वासन दिया है, उस आश्वासन के तहत हमें अपने घर चलाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इसी के चलते महिला सम्मान निधि का पंजीयन कराने पहुंची हैं।इस मौके पर मौजूद खरगापुर विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि महिलाएं बड़ी संख्या में इस अभियान का समर्थन कर रहीं है। अब तक हजारों की संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। महिलाओं को 15 सौ रुपए प्रतिमाह सम्मान निधि और 500 रसोई गैस सिलेंडर देने के सन्दर्भ में कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर पंजीयन करवा रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पंजीयन की बढ़ती संख्या को देख इस बार लग रहा है कि भ्रष्टाचार की सरकार को कांग्रेस जमीदोंज कर देगी। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर, सुरेंद्र यादव ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिंह, वीरचंद जैन, शेलजा जैन सरपंच हटा, अंकित रैकवार, केहर सिंह, पुष्पेन्द्र यादव, मुन्ना मिश्रा, हेमंत तिवारी, हामिद ख़ान, हरेन्द्र सिंह, मोनू यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रताप आदिवासी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button