ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के राज्य महासचिव मास्टर सुबे‌‌ सिंह ने किया. आज के प्रदर्शन

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

ग्रामीण चौकीदार संगठन हरियाणा सम्बन्धित एआईयूटीयूसी व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की ब्लाक अटेली की ओर से ग्रामीण चौकीदारों ने अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर आज खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी अटेली नांगल कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया व पंचायत अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के राज्य महासचिव मास्टर सुबे‌‌ सिंह ने किया. आज के प्रदर्शन में ब्लाक प्रधान मलखान सिंह, सचिव ओमप्रकाश, कैशियर दीपक पूर्व जिला प्रधान मनोज कुमार, सुनिल कुमार नरेश कुमार, रामेश्वर, अमर सिंह, हवा सिंह, नरेन्द्र, महावीर, दीपक, अर्जुन, रामकिशन, रामौतार, सतबीर, राजेन्द्र सहित अनेक ग्रामीण चौकीदार उपस्थित थे.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button