बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News दलालों के चंगुल में बाल विकास परियोजना कार्यालय रतनी फरीदपुर, दलाल के द्वारा पैसा की हो रही उगाही

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

 प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय दलाल के च॑गुल में रहने की बात सामने आई है। सुशासन बाबू की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ने की लोगों द्वारा कही जा रही है। इसी कड़ी में जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड में तो वैसे कहा जाए तो भ्रष्ट्राचार का बोल बाला कुछ ज्यादा ही नजर आता है। मिली रही जानकारी के अनुसार आग॑गनबाड़ी सेविका द्वारा मासिक खर्च का ब्योरा जमा करते समय दलाल के द्वारा, प्रति आ॑गनवाड़ी सेविका से दो हजार पांच सौ रुपए की वसुली करने की बात सामने आई है। कुछ आ॑गनवाड़ी सेविका जो अपना नाम न छापने के सवाल पर बोली कि जब हमलोग अपने अपने केंद्र की मासिक बाउचर जमा करने कार्यालय पर आते हैं तो,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियूक्त दलाल,जो आ॑गनवाड़ी सेविका के पति भी है,उसी के माध्यम से दो हजार पांच सौ रुपए लिया जाता है, उनलोगो ने बताई कि जब तक राशी नही जमा करते,तब तक बाउचर जमा नहीं होता , तथा के॑द्रो पर बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला राशन उठाव का कुपन नही दिया जाता है। वही इस स॑बध में जानकारी बालविकास पदाधिकारी से लेने हेतु कार्यालय जाया गया तो,कार्यालय कर्मी द्वारा बताया गया कि परियोजना पदाधिकारी ‌ नही आई हैं। मोबाइल से सम्पर्क कर जानना चाहा तो,रि॑ग होने के बावजूद बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मोबाइल रिसीव नहीं कर सकी और न बात करना मुनासिब समझी । वैसे यहां बताते चले की प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा पूर्व में भी आ॑गनवाड़ी केंद्र में नामांकित 3वर्ष के बच्चों को पोशाक हेतु मिलने वाली राशि के बदले, कपड़ा देने की बात कही गई थी। तथा खबर प्रकाशित होने के बावजूद वरिय पदाधिकारी द्वारा कारवाई न होने के फलस्वरूप दलाल तथा परियोजना पदाधिकारी खुल कर भ्रष्टाचार में लिप्त होते दिख रहे हैं। वैसे मामला जो कुछ भी हो प्रखंड बाल विकास कार्यालय दलाल के सहारे चलाया जा रहा है , तथा आ॑गनवाड़ी सेविका को दलालों के द्वारा शोषण करने की बात सामने आ रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button