बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News  शिक्षा विभाग को दुरुस्त करने हेतु श्री के के पाठक को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाना माननीय मुख्यमंत्री का बेहतरीन फैसला।

रिपोर्टर मसूद रिजवी कटिहार बिहार

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में श्री केके पाठक जी का चयन करने के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद अर्पित किया है उन्होंने कहा है कि श्री के के पाठक जैसे ईमानदार ऑफिसर को शिक्षा विभाग की इतनी बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप कर बिहार की शिक्षा को एक नया आयाम देने का काम किया है मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री के के पाठक जी के नेतृत्व बिहार की शिक्षा का भविष्य उज्जवल रहेगा और विभाग के द्वारा बढ रहे भ्रष्टाचार एवं मनमानी का दौर समाप्त होगा यह हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि सही समय पर सही पद के लिए सही व्यक्ति का चुनाव कर निसंदेह ही बिहार के अभिभावक हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार की शिक्षा एवं छात्रों के हक में बहुत उपयोगी एवं बढ़िया फैसला किया है शमायल अहमद फिर से श्री के के पाठक जी को पद ग्रहण करने के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हैं। शीघ्र ही श्री के के पाठक जी से शमायल अहमद मिलकर बिहार में उत्पादन शिक्षा से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करेंगे एवं उनके संज्ञान में सारी बातें विस्तार से प्रकट करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button