जामनगर गुजरात राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी के आदेश अनुसार पूरे राज्य में जिला प्रशासन एक्शन मोड में

रिपोर्टर प्रदिपसिंह जी जामनगर गुजरात
गुजरात में अनेक घटनाएं हुई ब्याज खोरी के माध्यम से कई लोगों ने आत्महत्या की है कई लोग बेघर हो चुके हैं कई लोग ऊंचे ब्याज पर लाख डेढ़ लाख दो लाख लेकर तीन चार गुना पैसा भरकर भी ब्याजमुक्त नहीं हो रहे कई घटना में ऐसी नौबत आकर भिखारी जैसी व्यवस्था में आ गए हैं और जिनके चलते ब्याज खोरिका आतंक पूरे गुजरात में चरम सीमा पर है इस माध्यम से गुजरात राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने हर एक जिला प्रशासन को आदेश दिया है कि ब्याजजंग वादीओ के वीशचक्र में फंसे नागरिकों को बचाने के लिए और 10% से 15%20 %25% ब्याज लेने वाले साहूकारों को जो भी पीड़ित लोग शिकायत करें तो आसपास जांच के लिए पुलिस थाने बुलाया जाएगा और उचित कार्यवाही की जाएगी और जिनके चलते हर एक जिले में उच्च अधिकारियों की निगरानी में अलग-अलग जिला में अनेक स्थानों पर अनेक डिवीजन में लोक दरबार का आयोजन हुआ है जिनमें जामनगर शहर में और जामनगर जिला के पंचकोशी डिवीजन में आज चेला गांव में लोक दरबार हुआ था।

गुजरात सरकार ने उन साहूकारों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है गुजरात राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी के आदेश के बाद जामनगर शहर एवं जिला में ब्याजखोरो के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है और जिनके चलते पंचकोशी बी डिवीजन विस्तार में चेला गांव में हुए लोक दरबार में पहले ही दिन 1 मामला दर्ज हुआ हैं जीनमे नाघेडी गांव के ऐक पीड़ित ने स्थान पर लिखीत शिकायत दी है। पंचकोशी बी डिवीजन के थाना अधिकारी एम. ए .मोरी ने पंचकोशी बी डिवीजन में रहने वाले लोगों को अपील की है कि ब्याज खोरी से परेशान पीड़ित लोग सीधे पुलिस स्टेशन आकर अपनी शिकायत दे सकते हैं जिनके चलते साहूकारों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।




Subscribe to my channel